up ecce educator vacancy 2025 notification – उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 75 जिलों में स्थित बालवाटिका (प्री-प्राइमरी स्कूलों) में ECCE शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए 8800 पदों की घोषणा की है। यह भर्ती समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए की जा रही है। ECCE (Early Childhood Care and Education) शिक्षक बच्चों के प्रारंभिक मानसिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
8800 पदों पर होगी भर्ती – up ecce educator vacancy 2025 notification
इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 8800 ECCE शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जो राज्य के 10,684 को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों में संचालित बालवाटिकाओं में कार्यरत होंगे। आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी और आवेदन sewayojan.up.nic.in पोर्टल पर लिए जाएंगे।
जिलेवार वैकेंसी विवरण (Total – 8800 पद)
जिला | पद | जिला | पद |
---|---|---|---|
आगरा | 160 | मऊ | 100 |
अलीगढ़ | 130 | मेरठ | 140 |
अम्बेडकर नगर | 90 | मिर्ज़ापुर | 90 |
अमेठी | 130 | मुरादाबाद | 90 |
अमरोहा | 70 | मुजफ्फरनगर | 100 |
औरैया | 80 | पीलीभीत | 100 |
आजमगढ़ | 220 | प्रतापगढ़ | 180 |
बागपत | 60 | प्रयागराज | 210 |
बहराइच | 140 | रायबरेली | 210 |
बलिया | 180 | रामपुर | 70 |
बलरामपुर | 100 | सहारनपुर | 120 |
बांदा | 160 | संभल | 80 |
बाराबंकी | 160 | संत कबीर नगर | 100 |
बरेली | 160 | शाहजहांपुर | 160 |
बस्ती | 160 | शामली | 140 |
भदोही | 70 | श्रावस्ती | 60 |
बिजनौर | 120 | सिद्धार्थनगर | 140 |
बदायूं | 160 | सीतापुर | 200 |
बुलंदशहर | 160 | सोनभद्र | 80 |
चंदौली | 100 | सुल्तानपुर | 130 |
चित्रकूट | 60 | उन्नाव | 160 |
देवरिया | 170 | वाराणसी | 90 |
एटा | 90 | ||
इटावा | 90 | ||
फैज़ाबाद | 120 | ||
फर्रुखाबाद | 100 | ||
फतेहपुर | 140 | ||
फिरोजाबाद | 100 | ||
गौतम बुद्ध नगर | 40 | ||
गाज़ियाबाद | 50 | ||
गाज़ीपुर | 170 | ||
गोंडा | 170 | ||
गोरखपुर | 210 | ||
हमीरपुर | 80 | ||
हापुड़ | 40 | ||
हरदोई | 180 | ||
हाथरस | 80 | ||
जालौन | 90 | ||
जौनपुर | 220 | ||
झांसी | 90 | ||
कन्नौज | 100 | ||
कानपुर देहात | 100 | ||
कानपुर नगर | 100 | ||
कासगंज | 70 | ||
कौशांबी | 80 | ||
कुशीनगर | 150 | ||
लखीमपुर खीरी | 160 | ||
ललितपुर | 70 | ||
लखनऊ | 90 | ||
महाराजगंज | 50 | ||
महोबा | 50 | ||
मैनपुरी | 100 | ||
मथुरा | 110 |
योग्यता क्या होनी चाहिए?
ECCE शिक्षक पदों के लिए अभ्यर्थियों को निम्न योग्यताओं में से कोई एक पूरी करनी होगी:
-
होम साइंस विषय से स्नातक डिग्री (50% अंकों के साथ)
-
अथवा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय NTT / D.El.Ed / DPSE / CTET (Nursery) / NSED डिप्लोमा
-
आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम 5% अंकों की छूट निर्धारित है
आयु सीमा
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 40 वर्ष (01 जुलाई 2024 के अनुसार)
सरकारी नियमानुसार आयु में छूट भी लागू होगी।
चयन प्रक्रिया होगी मेरिट के आधार पर
ECCE शिक्षक चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्राप्तांकों को जोड़कर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। जिलास्तरीय समिति अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन कर चयन सुनिश्चित करेगी।
इस समिति में होंगे:
-
मुख्य विकास अधिकारी – अध्यक्ष
-
DIET प्राचार्य – सदस्य
-
बीएसए – सदस्य सचिव
-
डीपीओ – सदस्य
-
दो अन्य सदस्य – जिलाधिकारी द्वारा नामित
सेवा की शर्तें और वेतनमान
ECCE शिक्षकों की नियुक्ति 11 महीने की संविदा पर की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को ₹10,313 प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा। यह कार्य पूर्ण रूप से अस्थायी होगा लेकिन पुनः नवीनीकरण की संभावना रहेगी।
ECCE शिक्षक की भूमिका
ECCE शिक्षक का कार्य केवल पढ़ाना नहीं बल्कि 3–6 वर्ष के बच्चों को औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करना है। उनकी भूमिका में ये कार्य शामिल होंगे:
-
बच्चों के मानसिक, शारीरिक, सामाजिक, भावनात्मक और शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना
-
खेल, संगीत, कला, कहानियाँ और गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण
-
NIPUN भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों में बुनियादी साक्षरता और गणना कौशल विकसित करना
Related Important Links –
UP Govt (Samagra Shiksha) – Official Website
ECCE भर्ती अधिसूचना – full notification pdf

Hey, I’m Deepkant Shrivastava from Amethi, Uttar Pradesh. I’ve been blogging since 2020 and have written thousands of articles on niches like jobs, education, and govt schemes.. I studied at Dr. Rammanohar Lohia Avadh University (B.Sc.) and CIPET Jaipur (PG), and I love helping people find the right career and learning resources. I’m a WordPress and SEO enthusiast, and I also run an online business “DigiCrafto.com” where I sell Digital tools and Services.
Want to connect? Feel free to drop me a line at [email protected].